फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Car falls into ditch near Belkhet on NH, one injured

Champawat News: एनएच पर बेलखेत के पास खाई में गिरी कार, एक घायल

Wed, 29 Oct 2025 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 29 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Car falls into ditch near Belkhet on NH, one injured
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर मंगलवार देर रात बेलखेत के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

चंपावत निवासी दिनेश पटवा खटीमा से अपने पैर का उपचार कराकर कार से चंपावत आ रहे थे। कार में उनका बेटा दिव्यांशु और भतीजा सूरज भी था। बेलखेत के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि करीब 40 मीटर लुढ़कने के बाद कार एक पेड़ पर अटक गई। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय युवाओं की मदद से घायल को निकाला। घायल का अमोड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना में घायल दिनेश को हल्की चोटें आई थीं जबकि घायल का बेटा और भतीजा खुद ही किसी तरह कार से निकलकर बाहर आ गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed