{"_id":"64b041651afdf9f1e8000778","slug":"capacity-building-workshop-of-anganwadi-workers-started-champawat-news-c-229-1-shld1009-488-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता संवर्धन कार्यशाला शुरू
Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट में शुरू हुई कार्यशाला में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की ओर से विकासखंड बाराकोट में बाल वाटिका अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता संवर्धन के लिए तीन दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी जाएगी। बृहस्पतिवार को बीआरसी सभागार में प्रार्थना से कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
मास्टर ट्रेनर प्रियंका रस्तोगी, गौरव वशिष्ट, यशवंत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति और बुनियादी स्तर की राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के दस्तावेजों के सिफारिशों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर यह कार्यशाला की जा रही है। कार्यशाला में छह आयाम जिसमें केंद्र में अध्ययनरत बच्चों का शारीरिक विकास, सामाजिक भावात्मक विकास, संज्ञानात्मक विकास, सृजनात्मक विकास और भाषाई कौशल विकास की गतिविधियों के माध्यम से जानकारियां दी जा रही हैं।
बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर तनुजा वर्मा ने बताया कि कार्यशाला में विकासखंड के विभिन्न स्थानों की 26 कार्यकर्ता प्रतिभाग कर रही हैं। कार्यशाला में आंगनबाड़ी संगठन की जिलाध्यक्ष मीना बोहरा, दमयंती वर्मा, कुसुम अधिकारी, सरिता फर्त्याल, आशा, हेमा, जानकी जोशी, प्रेमा बोहरा, पार्वती गोस्वामी, परमेश्वरी जोशी, लक्ष्मी कालाकोटी, ऊषा, विमला आदि भाग ले रही हैं।