{"_id":"574c9ebe4f1c1b8e09108bd5","slug":"cantor-bike-brushes-father-s-death-son-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक कैंटर भिड़ंत में पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक कैंटर भिड़ंत में पिता की मौत, बेटा घायल
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Updated Tue, 31 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर अमोड़ी के पास कैंटर और बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 से टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि न्यूरिया पीलीभीत यूपी निवासी विश्वकर्मा भौमिक (50) पुत्र प्रमोद भौमिक अपने पुत्र सुमित के साथ गंगोलीहाट जा रहे थे।
विज्ञापन
अमोड़ी के पास उनकी बाइक यूके 05/7875 टनकपुर जा रहे कैंटर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे विश्वकर्मा भौमिक का सिर पैराफिट से टकरा गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चल्थी चौकी के एसआई प्रमोद सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने घायल को टनकपुर अस्पताल पहुंचाया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भेजा। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि विश्वकर्मा गंगोलीहाट के डूनी गांव में बंगाली क्लीनिक चलाते थे। उन्होंने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। बताया जाता है कि मृतक के अन्य परिजन भी मैक्स वाहन से गंगोलीहाट जा रहे थे, जबकि पिता-पुत्र बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के खटकना पुल के पास सात साल पहले भी इसी तरह की सड़क दुर्घटना हुई थी। जब एक बाइक में सवार फौजी और उसकी पत्नी को सामने से आ रही बस ने रौंद दिया था।