फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Candle march held in Tanakpur to get justice for Ladli

Champawat News: टनकपुर में लाडली को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Candle march held in Tanakpur to get justice for Ladli
टनकपुर (चंपावत)। लाडली हत्याकांड के आरोपी के सुप्रीम कोर्ट से बरी होने से नाराज मातृशक्ति और लोगों ने यहां कैंडल मार्च निकाला। शुक्रवार देर शाम ईंट भट्टा रोड पर पूर्व जिपं सदस्य उर्मिला चंद के नेतृत्व में लोग एकत्र हुए। उन्होंने लाडली को न्याय दिलाने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पीलीभीत रोड होते हुए कैंडल मार्च निकाला। पीलीभीत चुंगी पर पूर्व जिपं सदस्य चंद ने आरोपी के बरी होने पर रोष जताया। उन्होंने पुनर्विचार याचिका दायर कर फांसी दिलाने की पुरजोर मांग उठाई। पूर्व प्रधान हरीश राजा, चंद्रशेखर गहतोड़ी ने भी लाडली को न्याय दिलाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इस दौरान आमबाग ग्राम प्रधान ललिता खत्री, मोहनपुर प्रधान राधिका चंद, पूर्व पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, वीरेंद्र चंद,जानकी शर्मा, मोहिनी चंद, गीता जोशी, मीनू पाल, गोविंद चंद, लोकेंद्र मौनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed