{"_id":"697cebc5b38c8fe1e103406c","slug":"bus-services-on-bareilly-haldwani-nainital-routes-disrupted-passengers-upset-champawat-news-c-229-1-shld1026-134878-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल रूटों पर बस सेवा ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल रूटों पर बस सेवा ठप, यात्री परेशान
Fri, 30 Jan 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज की बरेली, हल्द्वानी और नैनीताल रूटों की बस सेवाएं एकाएक बंद होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री इन रूटों में जाने के लिए बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन बस सेवा उपलब्ध न होने से उन्हें निराश होना पड़ा।
यात्रियों ने बताया कि रोडवेज स्टेशन में पहुंचने के बाद उन्हें बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल रूटों पर बसें न चलने की जानकारी मिली। यात्री प्रकाश चंद्र, जीवंती देवी, श्याम सिंह और रमेश ने कहा कि रोडवेज का अचानक से बस सेवाएं बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हाेंने कहा कि वर्षों से इन रूटों पर नियमित रोडवेज बसों का संचालन होता था, लेकिन अचानक सेवा बंद होने से उन्हें काफी असुविधा हुई। उन्होंने सीएम और परिवहन विभाग से शीघ्र बस सेवाएं बहाल करने की मांग की है।
इधर. रोडवेज के एजीएम धीरज वर्मा ने बताया कि पर्वतीय रूटों का मानक पूरा कर चुकी छह बसों काे टनकपुर भेजा है। जिनका संचालन वहीं से मैदानी क्षेत्रों के लिए किया जा रहा है। वाहनों की कमी के चलते बरेली, हल्द्वानी और नैनीताल रूटों पर सेवा बाधित हुई है। नई बसें मिलने के बाद सेवाओं को शुरू किया जाएगा।