फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BSNL service stalled for 22 hours due to OFC cut

ओएफसी कटने से 22 घंटे ठप रही बीएसएनएल की सेवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
BSNL service stalled for 22 hours due to OFC cut
लोहाघाट डाकघर में इंटरनेट दिक्कत के चलते लेन देन न होने से परेशान उपभोक्ता। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। चंपावत जिले के पहाड़ी हिस्से की बीएसएनएल की संचार सेवा सोमवार शाम से 22 घंटे तक ठप रही। ओएफसी (ऑप्टीकल फाइबर केबिल) कटने से चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों के दो लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित रहे। बैंक के काम पर भी बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब पांच बजे से चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, देवीधुरा, रीठा साहिब आदि क्षेत्रों के बीएसएनएल के फोन और मोबाइल सेवा ठप रहे। ब्राडबैंड सेवा भी प्रभावित रही। मंगलवार को बैंक और एटीएम की सेवा पर भी इसका बुरी तरह असर पड़ा है। इसके अलावा गुमदेश, तल्लादेश, लधिया घाटी आदि क्षेत्रों की संचार सेवा पूरी तरह से ठप रही। अलबत्ता मंगलवार करीब तीन बजे सेवा सुचारु हुई।
विज्ञापन

इधर बीएसएनएल अल्मोड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक एके गुप्ता का कहना है कि देवीधुरा-खेतीखान के बीच ओएफसी कटी थी। इसके बाद में देवीधुरा से लमगड़ा के बीच भी तकनीकी दिक्कत आई। तकनीकी टीम को भेज को खामी को दुरुस्त करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाकघर में इंटरनेट सेवा बाधित, घंटों इंतजार के बाद निराश लौटे लोग
लोहाघाट (चंपावत)। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कतें डाकघर में लेनदेन के आए लोगों को झेलनी पड़ी। घंटों इंतजार के बाद लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
मंगलवार को सुबह से विभिन्न स्थानों से लोगों का लेनदेन के लिए डाकघर पहुंचना शुरू हो गया था। घंटों इंतजार के बाद इंटरनेट सेवा बाधित होने के चलते काम न होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आई बसंती देवी, कलावती, मुन्नी देवी, सुरेश सिंह, डूंगर राम, अतुल नाथ आदि लोगों का कहना है कि डाकघर में पैसा निकालने के लिए आए हुए थे, आने जाने में ही कई रुपये खर्च हो गए हैं।

वाहनों में दो गुने से भी अधिक किराया लिया जा रहा है। बैंक में कामकाज ठप होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इधर, डाकघर के पोस्टमास्टर गौरव पांडेय का कहना है कि सोमवार शाम छह बजे से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप हो गई थी। बीएसएनएल को सेवा बाधित होने की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed