फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Breeding more than 30 million of silver carp

सिल्वर कार्प की 30 लाख से अधिक ब्रीडिंग में पाई सफलता

Wed, 29 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 29 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Breeding more than 30 million of silver carp
मत्स्यपालकों को यहीं से मिलेगा बीज - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। यहां ताड़केश्वर में स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के तहत संचालित शीत जल मात्स्यिकी अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने सिल्वर कार्प प्रजाति की 30 लाख से अधिक बीज की ब्रीडिंग में सफलता प्राप्त की है। अनुसंधान केंद्र में इस बार वैज्ञानिकों के सफल प्रयास से तालाबों में करीब दो माह का बीज तैयार हो गया है।

विज्ञापन


जिसे कुछ समय बाद मत्स्य पालकों को उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश चंद्रा के अनुसार जहां इस वर्ष तालाबों में मलबा आने के कारण रैनबो ट्राउट प्रजाति के उत्पादन में गिरावट आई है। वहीं वैज्ञानिकों की ओर से सिल्वर कार्प प्रजाति की लाखों तादाद में ब्रीडिंग से इस कमी को पूरा कर दिया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि शीतजलीय मछलियां समुद्रतल से करीब 1400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाई जाती हैं। इन मछलियों का निवास विशिष्ट परिस्थितियों वाले हिमालयी क्षेत्रों में स्थित बर्फीली नदियां, नालों, झील, तालाब का साफ, ठंडा जल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत। अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश चंद्रा के अनुसार भारत में शीतजल मछलियों की 258 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें महाशीर, असेला, रेनबो, ब्राउन ट्राउट आदि ऐसी प्रजातियां हैं जो मत्स्य पालन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में जिन स्थानों में तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस होता है, उन स्थानों में मत्स्य पालन व्यवसाय काफी विकसित हुआ है।


चंपावत। ताड़केश्वर में स्थित मात्स्यिकी अनुसंधान केंद्र ताड़केश्वर के वैज्ञानिकों का कहना है कि अनुसंधान केंद्र से महज 50 मीटर की दूरी पर हॉटमिक्स प्लांट लगाने के कारण भी मछलियों की विभिन्न प्रकार की प्रजातियों की ग्रोथ प्रभावित हो रही है। प्लांट के नदी के किनारे होने के कारण सारा प्रदूषित पानी अनुसंधान केंद्र के टैंकों में पहुंच कर नुकसान पहुंचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed