फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   BJP leader dies after dumper collapses in Swanla

स्वांला में डंपर गिरने से भाजपा नेता की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP leader dies after dumper collapses in Swanla
वाहन स्वामी जगदीश सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर यहां से 20 किमी दूर स्वांला में सोमवार सुबह डंपर के 80 फीट गहरी खाई में गिरने से वाहन स्वामी की मौत हो गई। डंपर वाहन स्वामी खुद चला रहे थे। वह वर्तमान में भाजपा के धूरा बूथ अध्यक्ष होने के अलावा दियूरी वन पंचायत के पूर्व सरपंच थे। हादसे में सवार एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे बारहमासी सड़क पर चल्थी से चंपावत आ रहा डंपर स्वांला के पास बेकाबू होकर 25 मीटर खाई में गिर गया। पुलिस के मुताबिक स्वांला में जिस जगह दुर्घटना हुई है, वह स्थान पर्याप्त चौड़ा है और तीन वाहन एकसाथ निकल सकते हैं। सुबह दौड़ लगा रहे स्वांला के युवाओं ने डंपर के खाई में गिरने की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य किया।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि डंपर स्वामी जगदीश सिंह (46) निवासी बेलखेत और उसमें सवार नरेश सिंह (44) निवासी दियूरी बेलखेत को खाई से निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जगदीश सिंह ने दम तोड़ दिया। नरेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि पीठ और गर्दन में चोटों के चलते घायल को हल्द्वानी डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना में जगदीश सिंह के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल नरेश का बेहतर इलाज कराने के निर्देश डीएम को दिए हैं।
सड़क दुर्घटनाओं में इस साल अब तक 36 मौतें
चंपावत। चंपावत जिले में इस साल अब तक 33 सड़क दुर्घटनाओं में 36 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 69 लोग घायल हुए हैं। हादसों को कम करने के लिए कई एहतियाती उपायों के अलावा एनएच और अन्य सड़कों पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

छह महीने पहले ही जगदीश ने खरीदा था डंपर
चंपावत। बेलखेत गांव के जगदीश सिंह मिलनसार स्वभाव के चलते क्षेत्र में खासे लोकप्रिय थे। दुर्घटना में उनकी मौत से इलाके के लोग गमगीन हैं। जगदीश अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। बमुश्किल छह महीने पहले ही उन्होंने यह डंपर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed