{"_id":"646ba55ccb832fca2505f034","slug":"birguls-young-man-injured-due-to-rolling-of-scooty-died-in-tanakpur-tanakpur-news-c-8-1-147371-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्कूटी रपटने से घायल बिरगुल के युवक की टनकपुर में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्कूटी रपटने से घायल बिरगुल के युवक की टनकपुर में मौत
Mon, 22 May 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 22 May 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत के मादली में स्कूटी रपटने से घायल बिरगुल के युवक की टनकपुर में मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में हालत बिगड़ने पर उसे टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया था। मृतक 12 वीं का छात्र था और इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा दी है।
बिरगुल चंपावत निवासी मुकुल बिष्ट (18) पुत्र उमेद सिंह बिष्ट चंपावत के मादली में स्कूटी रपटने से घायल हुआ था। उसे चंपावत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होती देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। बताया गया कि परिजन उसे उपचार के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे कि टनकपुर से पहले रास्ते में उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। उसे दोबारा टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉ. आफताब अंसारी ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब ने बताया कि मृतक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया गया कि मृतक मुकुल घर से माता-पिता की गैर मौजूदगी में स्कूटी लेकर घर से निकला था और मादली के पास उसकी स्कूटी रपट गई थी। संवाद
इनसेट
पूर्णागिरि धाम के पैदल रास्ते से खाई में गिरा बालक, पैर टूटा
टनकपुर (चंपावत)। बदायूं जिले के पिसनहारी निवासी 12 वर्षीय मयंक पुत्र राजीव कुमार सोमवार सुबह परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहा था। बताया गया कि भैरव मंदिर के समीप पैर फिसलने से वह खाई में गिर गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मदद से परिजनों ने उसे खाई से निकाल कर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने बताया कि घायल बालक का एक पैर फ्रैक्चर होने से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। संवाद