फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bike rider's death by hitting pickup jeep.

चंपावत में मातमपुर्सी से लौट रहे बाइक सवार की पिकअप की टक्कर से मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's death by hitting pickup jeep.
NA - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर धौन व स्वांला के बीच मंगलवार सुबह पिकअप जीप और बाइक में भिड़ंत हो गाई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वह पास के ही स्वांला गांव में रिश्तेदार के यहां मातमपुर्सी से लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि किसकोट निवासी लालमणि जोशी (60) गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ स्वांला में रिश्तेदार के यहां हुई मौत पर शोक जताने गए थे। मंगलवार की सुबह वह घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे स्वांला व धौन के बीच बने डेंजर जोन के समीप उनकी बाइक को एक पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे लालमणि जोशी बाइक से उछलकर पत्थरों पर जा गिरे। पत्थरों से सिर टकराने पर उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइकों पर सवार उनके साथ के अन्य लोग जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed