फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bihar devotee dies under suspicious circumstances

Champawat News: बिहार के श्रद्धालु की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 20 Aug 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Aug 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bihar devotee dies under suspicious circumstances
प्रतीकात्मक
टनकपुर (चंपावत)। बिहार के पटना जिले से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु को गंभीर हालत में उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रुद्रपुर से आए परिजनों ने बताया कि वह हार्ट के मरीज थे और धार्मिक प्रवृत्ति के होने से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को अरविंद शर्मा (55) पुत्र रामबालक शर्मा निवासी ग्राम उलाल, जिला पटना (विहार) मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में उसकी हालत बिगड़ गई। रोडवेज के पास से कुछ लोगों ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि साथ आए लोग उसे अस्पताल पहुंचा कर चले गए। प्राथमिक इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिली डायरी से उसके पुत्र दीपक शर्मा को फोन से सूचना दी गई। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि एसआई राकेश कठायत ने पंचनामा भरा। मृतक के हार्ट का मरीज होने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इधर, रुद्रपुर से रजनीश कुमार ने बताया कि उसके चाचा हार्ट के मरीज और धार्मिक प्रवृत्ति के होने से बिहार से मां पूर्णागिरि के दर्शन करने आए थे। उनके परिवार में पुत्र दीपक और पत्नी हैं। रिश्तेदार झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त एसआई जय कुमार सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन पहले ही वह घर से मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed