फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Bhaj to Ganapati, Rasik, he says etc...

Champawat News: गणपति को भज लीजै रसिक वो तो आदि कहावें...

Mon, 25 Dec 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 25 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Bhaj to Ganapati, Rasik, he says etc...
चंपावत जिले के देवीधूरा में बैठकी होली गायन करते होत्यार। संवाद
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। पौष के रविवार को जगह-जगह होली गायकों की टीम होली गायन में मस्त रही। यहां चंपावत, लोहाघाट और पाटी में होल्यारों ने विविध रागों पर होली की तान छोड़ी।
विज्ञापन

मुख्यालय में कलश संगीत कला समिति की ओर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुडिय़ा के आवास पर हुई बैठकी होली मेंं संतोष पांडेय ने झुकि जैयो तनिक रघुवीर से होली गायन की शुरुआत की। यहां प्रेमबल्लभ, आयुष, नीरू पांडेय, तुलसी दत्त, दिनेश बिष्ट, हिमेश कलखुडिय़ा, मयंक नरियाल आयुष भट्ट, महेश चंद्र जोशी, रेखा भट्ट, शैलेश कलखुडिय़ा, तुलसी जोशी, नारायण दत्त गड़कोटी आदि होली गीत गाए। तबले पर आशुतोष और दिनेश चंद्र ने संगत दी।
विज्ञापन

लोहाघाट के जाख जिंडी गांव में पुरोहित मदन कलौनी के आवास पर हुई होली में कुंदन सिंह पाटनी ने राग काफी में गणपति को भज लीजै रसिक वो तो आदि कहावे से शुरुआत की। देर रात तक चली होली महफिल ने होल्यारों ने विभिन्न राग और फागों में शानदार प्रस्तुतियां दी। पुरोहित मदन कलौनी के आवास में आयोजित बैठकी होली की शुरूआत होल्यार कुंदन सिंह पाटनी ने राग काफी में गणपति को भज लीजै रसिक वो तो आदि कहावे वंदना से की। नाथूराम, मदन कलौनी, ईश्वर गिरि, पूर्णानंद, बसंत उपाध्याय, हयात सिंह धौनी, युगल किशोर, बृजमोहन, राकेश सिंह धौनी, दीवान गिरि,भैरव गिरि आदि ने सुर में सुर मिलाया। तबले पर संगत गोपाल राम ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाटी में मां वाराही सुगम संगीत की ओर रविवार को होल्यारों ने समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र भट्ट के आवास पर होली गायन किया। कमेटी के संरक्षक भगीरथ सोराड़ी और महेश चंद्र गहतोड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। आंचल गहतोड़ी ने गाइये गणपति जग बंदन होली की शुरुआत की। भुवन जोशी, महेश चंद्र गहतोड़ी, गोकुलानंद भट्ट, सतीश चंद्र जोशी, सुरेश भट्ट, गोकुलानंद भट्ट, रितिक गहतोड़ी, जगदीश टकवाल, जगदीश भट्ट, दीप जोशी, अक्षिता भट्ट, गीता भट्ट, पुष्पा भट्ट ने राग रागिनियों पर आधारित होली गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed