फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Before the dream of a medical college, the base hospital fulfills its own

मेडिकल कॉलेज के सपने से पहले पूरा हो बेस अस्पताल का अपना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Before the dream of a medical college, the base hospital fulfills its own
चंपावत। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने पिछले माह चंपावत और बागेश्वर में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए कार्यवाही के निर्देश प्रशासन को दिए जबकि वर्ष 2015 में मंजूर बेस अस्पताल के लिए पौने छह साल बाद भी न स्वास्थ्य विभाग के नाम जमीन हो सकी और न ही बजट मिला।
विज्ञापन

शासन ने 10 अप्रैल 2015 को जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर बेस अस्पताल बनाने की अनुमति दी लेकिन 70 महीने बाद भी जमीनी हकीकत नहीं सुधर सकी। बेस अस्पताल के लिए राजस्व अभिलेखों में जमीन तक दर्ज नहीं हो सकी जबकि कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम (सीएनडीएस) ने पहले चरण के काम के लिए 276.70 लाख रुपये का आगणन मंजूरी के लिए भेजा था।
विज्ञापन

उच्चीकरण प्रक्रिया के तहत जिला अस्पताल की 60 शैय्याएं बेस अस्पताल में बढ़कर 300 हो जाएंगी। अति विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होगी। एमआरआई, सीटी स्कैन आदि चिकित्सा परीक्षण की सुविधाएं भी मिलेंगी। अभी इन सुविधाओं के लिए मरीजों को हल्द्वानी, बरेली, पीलीभीत तक जाना पड़ रहा है। चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति के नेता बसंत तड़ागी का कहना है कि बेस अस्पताल की राह में आ रही अड़चन को जल्द दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में खाली हैं विशेषज्ञों के ये पांच पद
ईएनटी, प्लास्टिक सर्जन, यूरोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, हृदयरोग विशेषज्ञ।
जिला अस्पताल में सफेद हाथी बन रहे आईसीयू
चंपावत। 27 डॉक्टरों वाले जिला अस्पताल चंपावत में मरीजों को खास सुविधा नहीं मिल पा रही है। ज्यादातर जटिल मामले रेफर होना आम है। जिला अस्पताल सहित जिले में एक भी जगह सघन निगरानी इकाई (आईसीयू) संचालित नहीं हो सके। (ब्यूरो)

कोट
बेस अस्पताल के लिए अस्पताल से लगी रोजिन फैक्ट्री के पास पांच नाली जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। वहीं 2.76 करोड़ रुपये का बजट मंजूर करवाने के लिए 25 जनवरी को स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed