{"_id":"65d8da4c1af69931a406adaa","slug":"become-self-reliant-by-taking-advantage-of-pm-vishwakarma-yojana-tanakpur-news-c-229-1-shld1026-105698-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ लेकर बने आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पीएम विश्वकर्म योजना का लाभ लेकर बने आत्मनिर्भर
Fri, 23 Feb 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय विकास कार्यालय हल्द्वानी ने पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सहायक निदेशक अमित मोहन ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं पर इकाइयों को जागरूक करना है।
कार्यशाला में सहायक निदेशक अमित मोहन ने बताया कि यह योजना कारपेंटर, लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, धोबी, दर्जी, हथौड़ा, टूल किट, ताला बनाने वाले, मछली का जाल बनाने वाले आदि 18 प्रकार के धंधे से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को पांच से सात दिन का प्रशिक्षण, 500 रुपये प्रतिदिन की दर से स्थायी धनराशि देय होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद टूल किट के लिए 15 हजार का ई वाउचर भी मिलेगा और लाभार्थी के व्यवसाय उत्थान के लिए केंद्र सरकार ऋण मुहैया करा रही है।
इस मौके पर कार्यक्रम निदेशक आरके चौधरी, संजय अग्रवाल, सागर अग्रवाल, दिनेश कुमार, तासीर मोहम्मद, कुदरत उल्लाह, मंगल शर्मा, अनवर अली, नासिर हुसैन, राम सिंह राठौड़, नबी हुसैन, बंधन बैंक के दीपक भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
टनकपुर (चंपावत)। सहायक निदेशक अमित मोहन ने बताया कि योजना के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन ऑनलाइन करने के बाद ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव के जरिये आवेदन के सत्यापन के बाद जिला स्तर पर स्क्रीनिंग होगी। पात्र लाभार्थियों को टूल आदि के क्रय के लिए राशि के अलावा महज पांच फीसदी ब्याज पर तीन लाख तक के ऋण का लाभ मिलेगा। 10वीं और 12वीं पास छात्र-छात्राओं के पास सुनहरा विकल्प है। पंकज
-- -- -- -- -
व्यवसाय बढ़ाने के लिए मिलेगा ऋण
टनकपुर (चंपावत)। अमित मोहन ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरत होने पर पहले किस्त के रूप में 50 हजार से एक लाख तक का ऋण 18 माह के लिए पांच फीसदी ब्याज पर दिया जाएगा। द्वितीय किस्त के रूप में दो लाख रुपये ऋण के तौर पर दिए जाएंगे। ऋण जमा करने के लिए 30 माह तक का समय होगा। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट ई पैलेस सरकार से जुड़ने पर खरीदारी भी की जा सकती है। संवाद