{"_id":"577becf44f1c1b6f0c7fac2f","slug":"bartoli-falls-into-ditch-in-the-jeep-killing-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतोली में जीप खाई में गिरी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतोली में जीप खाई में गिरी, तीन की मौत
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
भारतोली के पास हुई वाहन दुर्घटना में घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए चॉपर में बैठाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर एक जीप सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के पास भारतोली में खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। चालक मौके से फरार है। सभी घायलों को लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से तीन घायलों को चौपर से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कार दिल्ली से आ रही थी।
विज्ञापन
मंगलवार को बाराकोट ब्लॉक के गैरी गुमौद के हेत राम परिवार और अन्य लोग के साथ रामेश्वर में अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर लौट रहे थे। एक बजे भारतोली के पास टाटा सूमो (यूके 03 पीए/ 0636) 300 फीट खाई में गिर गई। इससे प्रजापति (48) निवासी सिंगदा, दिवानी राम (65) और प्रहलाद राम (56) पुत्र कालू राम निवासी धूरा बाराकोट की मौके में ही मौत हो गई। जबकि, गैरी निवासी हेत राम (54) पुत्र उमा राम, नरेश राम (25) पुत्र हेत राम, नवीन राम (26) पुत्र हेत राम, नवल कुमार (25) पुत्र हेत राम, जगदीश प्रसाद (38) पुत्र देव राम, संजू (30) पुत्र दिवानी राम, दीपा देवी (30) पत्नी मनोज कुमार, रोशन लाल (30) पुत्र हयात राम, मनोज (35) पुत्र शंकर राम धूरा और देवेंद्र (22) पुत्र प्रजापति निवासी सिंगदा घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज रतूड़ी ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। डॉ.धनंजय, डॉ.अजय और डॉ.रोहित ने बताया कि अधिकतर लोगों के सिर, पीठ, कमर, हाथ-पांव में चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीण विक्रम सिंह, मनोज सिंह, पूरन सिंह, बिजेंद्र लुंठी, अनिल जोशी, च्यूरानी के प्रधान विनोद सिंह, गिरीश ढेक, भूपाल सिंह, दीपक जोशी आदि ने घायलों को खाई से निकालने में मदद की। एसओ ने बताया कि चालक सुरेश सिंह (30) कूद मारकर फरार हो गया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, तहसीलदार नीलू चावला ने घटनास्थल और अस्पताल आकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन