{"_id":"57eea0fa4f1c1bc01c575210","slug":"barakot-block-office-princes-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराकोट ब्लाक कार्यालय में प्रधानों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराकोट ब्लाक कार्यालय में प्रधानों ने की तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान संगठन बाराकोट ने पंचायती एक्ट में संशोधन कर उसे तत्काल लागू करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर आक्रोश जताया।
ब्लाक ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गिरीश सिंह अधिकारी के नेतृत्व में आए ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने प्रत्येक गांवों के पंचायत में बुनियादी सुविधाएं देने, ग्राम प्रधान का 15 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, मनरेगा में सामग्री अंश का शीघ्र भुगतान करने, राज्य वित्त की राशि में की गई 20 फीसदी कटौती को समाप्त करने, ग्राम पंचायतों में विभिन्न विभागों के होने वाले कार्यों की जानकारी ग्राम प्रधानों को देने तथा बीडीसी में उठाई समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा बड़े विकास कार्यों को जिला योजना मे शामिल करने की मांग की। इस अवसर पर रमेश राम, हेमा देवी, दीपा, विनोद, भगवान दास जोशी, सुनील, ललित वर्मा, खीम और ममता देवी ने भी विचार व्यक्त किए।
पांच सूत्रीय मांगो को लेकर शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष राकेश पाटनी के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी की गई। तालाबंदी करते हुए सरकार पर ग्राम प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस मौके पर गोविंद पचौली, रमेश सिंह, गिरीश चंद्र, हरीश राम, गोधन सिंह आदि मौजूद थे।