फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa's Kargil Club won the friendly cricket match

Champawat News: बनबसा के कारगिल क्लब ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच

Tue, 29 Apr 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 29 Apr 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Banbasa's Kargil Club won the friendly cricket match
बनबसा एनएचपीसी खेल मैदान में मैत्री क्रिकेट मैच की विजेता और उपविजेता टीम। स्रोत : आयोजक - फोटो : Samvad
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्ति अभियान के तहत मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कारगिल क्रिकेट क्लब ने पुलिस इलेवन को हराकर जीत दर्ज की। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनएचपीसी स्थित सीआईएसएफ के एसी राजेश कुमार ने किया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बनबसा एनएचपीसी खेल मैदान में मंगलवार मैत्री क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कारगिल क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 15 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। विनोद चंद ने 30, योगेश पांडेय ने 25, कमलेश भट्ट ने 19, सूरज चंद ने 18 रनों का योगदान दिया। बनबसा पुलिस की ओर से दिलबर भंडारी ने तीन, पवन और सलीन ने दो दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में पुलिस इलेवन 15 ओवरों में आठ विकेट पर 112 रन ही बना सकी। पवन ने 25, धीरेंद्र ने 24, दिलबर भंडारी ने 22 रन बनाए। कारगिल क्लब के गेंदबाज रितिक ने तीन और विनोद चंद ने दो विकेट लिए। कारगिल क्लब ने 12 रन से मैच जीत लिया। निर्णायक सनी सामंत और नरेश बथ्याल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed