फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Banbasa dominated student union ABVP

बनबसा छात्रसंघ में एबीवीपी का दबदबा

Wed, 05 Oct 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Wed, 05 Oct 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
Banbasa dominated student union ABVP
बनबसा छात्रसंघ में एबीवीपी का दबदबा - फोटो : अमर उजाला

राजकीय महाविद्यालय में पहली बार हुए छात्रसंघ चुनाव में छात्र उपाध्यक्ष को छोड़ अन्य छह पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर अंजली पांडेय और महासचिव पद पर अनमोल सिंह निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन


सभी पदों पर केवल एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। छात्र उपाध्यक्ष पद पर किसी छात्र ने नामांकन नहीं कराया। यह सभी विजयी प्रत्याशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं। छात्रसंघ का शपथ ग्रहण 7 अक्तूूबर को होगा। 
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजली पांडेय अध्यक्ष, द्वितीय वर्ष की छात्रा सरोज कश्यप छात्रा उपाध्यक्ष, तृतीय वर्ष की छात्रा रूबी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, द्वितीय वर्ष के छात्र अनमोल सिंह महासचिव, प्रथम वर्ष के छात्र ललित मोहन जोशी संयुक्त सचिव और ललित मोहन कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र उपाध्यक्ष पर नामांकन न होने से पद रिक्त रहेगा। चुनाव अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश पंत ने बताया कि अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के छह पदों पर एक एक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था।


नामांकन पत्रों की जांच और नामांकन वैध पाए जाने पर निर्वाचित हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। प्राचार्य डा. आरके गुप्ता ने बताया कि 7 अक्तूबर को छात्रसंघ पदाधिकारियों के निर्वाचन की विधिवत घोषणा के बाद शपथ ग्रहण कराया जाएगा। बता दें कि छात्रसंघ चुनाव 7 अक्तूबर को होने थे, किंतु प्रमुख छह पदों पर एक एक प्रत्याशियों ने नामांकन होने से सभी छात्रसंघ प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने नगर में जुलूस निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed