{"_id":"66463ee35a8c8d68cf0e9ab5","slug":"ban-on-bringing-chickens-from-outside-in-banbasa-tanakpur-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-103133-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बनबसा टनकपुर में बाहर से मुर्गियां लाने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बनबसा टनकपुर में बाहर से मुर्गियां लाने पर रोक
Thu, 16 May 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 16 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। केरल में बर्ड फ्लू के लक्षण पाए जाने के बाद उत्तराखंड शासन ने दो दिन पूर्व से राज्य में रेड अलर्ट जारी कर सतर्क रहने के निर्देश दिए। चंपावत जिले के नेपाल से सटे मैदानी क्षेत्र बनबसा और टनकपुर में भी पशु चिकित्सालय को सतर्क रहने को कहा गया है। क्षेत्र में बाहर से मुर्गियों के लाने ले जाने पर भी अगले निर्देशों तक रोक रहेगी।
पशु चिकित्सक डॉ. अमित कुमार और टनकपुर के डॉ. विजयपाल प्रजापति ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर अभी बनबसा, टनकपुर में किसी तरह के लक्षण नहीं मिले हैं। प्रदेश शासन और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि बनबसा के गढ़ीगोठ क्षेत्र से लगी नेपाल की चांदनी दोधारा सीमा से मुर्गियों के लाने ले जाने पर रोक लगाने को जांच कराई जा रही है। बताया गया है कि नेपाल से भारत में मुर्गियों और चूजों को लाने पर रोक है। संवाद