फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dhami became the first CM to come to Bagwal mela four times consecutively

Bagwal Mela: बगवाल में लगातार चार बार आने वाले पहले सीएम बने धामी, बोले- बगवाल लोक संस्कृति और आस्था का संगम

Tue, 20 Aug 2024 11:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Tue, 20 Aug 2024 11:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के देवीधूरा मेले में लगातार चार बार शामिल होने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हो गए। सीएम ने कहा कि बगवाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है। 

विज्ञापन
Dhami became the first CM to come to Bagwal mela four times consecutively
चंपावत के मां वाराही धाम देवीधुरा मंच में सीएम का फूलमालाओं से स्वागत करते खामों के लोग। संवाद

विस्तार

बगवाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है। पीढ़ी दर पीढ़ी इसे आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है। ये बातें सीएम ने रक्षाबंधन के अवसर पर जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में बगवाल मेले के दौरान कहीं। सीएम ने मां वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाई और राज्य की खुशहाली, तरक्की की कामना की। मौसम खराब होने के बाद भी सीएम इस विश्व प्रसिद्ध बगवाल को देखने से खुद को नहीं रोक सके। इस दौरान सीएम ने रीठा में रतिया नदी में बाढ़ सुरक्षा, वैकल्पिक एप्रोच रोड निर्माण और मानसखंड कॉरिडोर के तहत वाराही मंदिर के छूटे हुए अवस्थापना कार्य कराने की घोषणा की।

विज्ञापन


देवीधुरा के खोलीखाड़ दुबाचौड़ मैदान में सीएम ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी देवी-देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि देवीधुरा के ऐतिहासिक और रमणीक क्षेत्र में आकर स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहा हूं। यह मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही हमारी संस्कृति का भी संवर्धन करता है। कहा कि देवभूमि के कण-कण में देवताओं का वास है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Bagwal Mela: 11 मिनट तक चली बगवाल में 212 लोग हुए जख्मी, जमकर बरसे पत्थर, CM समेत 50 हजार दर्शक बने गवाह
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही पौराणिक स्थलों का भी संवर्धन कर रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। देवीधुरा भी इस मिशन का महत्वपूर्ण भाग है। चार धामों के साथ ही मानसखंड में मंदिरो को भी रोपवे से जोड़ने का कार्य जारी है। मां पूर्णागिरि धाम को रोप वे से जोड़ा जा रहा है। मानसखंड यात्रा के तहत विशेष ट्रेन भी चलाई जा रही हैं।


जय मां वाराही वीडियो को लांच किया
सीएम ने लोक कलाकार गिरीश बर्गली के जय मां वाराही वीडियो को लांच किया। इस दौरान सीएम ने हेलीपैड के निकट जीआईसी परिसर देवीधुरा में पौधरोपण किया।

देवीधूरा मेले में लगातार चार बार जाने वाले पहले सीएम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत के देवीधूरा मेले में लगातार चार बार शामिल होने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हो गए। सोमवार को मौसम खराब होने की वजह से एक बार ऐसा लगा कि मुख्यमंत्री मंदिर में दर्शन करने नहीं जा पाएंगे ।उनका मंदिर जाने का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया था । लेकिन फिर अचानक मौसम साफ हो गया और मुख्यमंत्री दर्शन करने पहुंच गए।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, उपाध्यक्ष सेतु राजशेखर जोशी, वाराही मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, डीएम नवनीत पांडे, एसपी अजय गणपति, राजशेखर जोशी, दिनेश जोशी, नरेंद्र लडवाल, प्रताप सिंह बिष्ट, लक्ष्मीकांत पांडे, खीम सिंह लमगड़िया, हयात सिंह, संजीव खन्ना, भुवन चंद्र जोशी चंद्रशेखर जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed