{"_id":"5861520b4f1c1b2941eebdbb","slug":"b-ed-trainees-department-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रशिक्षुओं ने विभाग में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रशिक्षुओं ने विभाग में की तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बीएड प्रशिक्षु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में चल रहे स्व वित्तपोषित बीएड को राज्यपोषित करने की मांग को लेकर बीएड प्रशिक्षु सड़कों में उतर आए। उन्होंने बीएड विभाग में तालाबंदी कर नाराजगी जताई। उन्होंने नायब तहसीलदार के माध्यम से सीएम हरीश रावत को ज्ञापन भेजा है।
सोमवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में बीएड के छात्र छात्राओं ने स्व वित्तपोषित बीएड को राज्यपोषित करने की मांग को लेकर बीएड विभाग में नारेबाजी कर तालाबंदी की। जुलूस की शक्ल में छात्र छात्राएं हम सब की है यही पुकार, बीएड राज्यपोषित हो अबकी बार आदि नारों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कहा कि स्व वित्तपोषित बीएड को राज्यपोषित करने के लिए लंबे समय से मांग की जाती रही है, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि उनसे मोटी फीस वसूली जा रही है। अधिक फीस के चलते आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राएं बीएड से वंचित हो रहे हैं। द्विवर्षीय बीएड होने के कारण परिवार पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस मौके पर कमल जोशी, रमेश कुमार, उमा पुनेठा, संदीप चंद, लता भट्ट आदि मौजूद थे।