फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   awareness program nss amori

पोस्टर से दिया कोरोना से बचाव का संदेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
awareness program nss amori
NA - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
चंपावत। जीआईसी अमोड़ी की एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) इकाई की स्वयंसेविका तनीषा भट्ट, कविता भट्ट और पूजा पोस्टर के जरिए ग्रामीणों को कोरोना के खतरों से बचाव को लेकर जागरूक कर रही हैं। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अशोक प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को स्वयंसेविकाओं ने कोट अमोड़ी और लेक अमोड़ी गांव में पोस्टर के माध्यम से कोरोना बचाव की रोचक प्रस्तुति दी। इन पोस्टरों के जरिए ग्रामीणों को लगातार साबुन से हाथ धोने, एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाने और घर से बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करने का संदेश दिया गया है। इसके अलावा बहुत आवश्यक होने पर ही घर से निकलने, हाथ न मिलाने, सब्जियों और अन्य खाद्य वस्तुओं का प्रयोग करने से पहले गरम पानी से धोने की नसीहत भी दी गई। आसपास के बेसहारा लोगों की सहायता करने के साथ ही सरकारी निर्देशों का पालन करने को भी प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed