फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Authorities, servants instructed not to leave office without giving permission

अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए बिना अनुमति के कार्यालय न छोड़ने के निर्देश

Sat, 30 Jun 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 30 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Authorities, servants instructed not to leave office without giving permission
टनकपुर तहसील सभागार में आयोजित आपदा प्रबंधन बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
 उपजिलाधिकारी ने बाढ़ की संभावनाओं के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मियों को बिना अनुमति के कार्यालय नही छोड़ने, आपदा के दौरान बचाव उपकरण और राहत सामग्री का पूर्ण भंडारण करने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन बैठक में सभी विभागों को बरसात तक अलर्ट रहने को कहा गया।
विज्ञापन


तहसील सभागार में  शनिवार को हुई इस बैठक में एसडीएम अनिल सिंह गर्ब्याल ने कहा बरसात तक उनकी अनुमति के बिना अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्यालय न छोड़े।  कहा कि आपदा बचाव और राहत कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाढ़ के दौरान बचाव उपकरण, प्राथमिक उपचार व्यवस्था, राहत सामग्री, खाद्यान्न की उचित व्यवस्था हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बाढ़ या जलभराव की सूचना पर आपदा प्रबंधन दल के साथ पुलिस को भी मौके पर पहुंचने, संवेदनशील क्षेत्रों में वायरलैस केंद्र स्थापित करने को भी कहा गया। लोनिवि को सड़क किनारे जेसीबी के साथ ही निर्माण सामग्रियों को तैयार रखने के लिए निर्देशित किया गया। टनकपुर के शारदा घाट, बाटनागाढ़, किरोड़ा नाला और बनबसा में शारदा तट के अलावा हुड्डीनदी तट पर राहत सामग्री, बचाव उपकरणों के अलावा पर्याप्त जल पुलिस तैराकों की व्यवस्था करने को कहा गया। इस मौके पर तहसीलदार पूनम पंत, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, एनएचपीसी के प्रबंधक एनएम गुप्ता, नगरपालिका के ईओ जयवीर सिंह राठी, सिंचाई विभाग के अभियंता, आरके यादव, लोनिवि के विभोर गुप्ता, पूर्ती विभाग के भुवन राय, वन दरोगा रमेश चंद्र और महेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed