{"_id":"6787f5e72e719e1ddf05dd88","slug":"audience-danced-to-nainitals-madhuli-hit-mera-dagada-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-118499-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नैनीताल की मधुली हिट मेरा दगाड़ा... पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नैनीताल की मधुली हिट मेरा दगाड़ा... पर झूमे दर्शक
Wed, 15 Jan 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपाववत)। हरेला क्लब की ओर से आयोजित दो दिनी उत्तरायणी कौतिक के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं और कलाकारों ने कुमाऊंनी लोक गीत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धमाल मचाया। मेले में लोगों ने झूले और स्टालों में खरीदारी का भी लुत्फ उठाया। कौतिक में मंगलवार देर रात तक गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही।
व्याख्यान जनजागृति समिति के दल ने ..ओ नंदा सुनंदा तू दैणीं है जाए..। नैनीताल की मधुली..., घूमी आली धारचूला लेन मा... आदि गीतों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
दूसरे दिन सीनियर वर्ग की डांस प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा स्थानीय और अल्मोड़ा के हिमाद्री नट क्लब के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। सभी कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त शिक्षिका लीला तिवारी, कल्पना धामी, गीता चंद, गीता राजपूत, संगीत शिक्षिका ज्योति खर्कवाल रहीं।
विज्ञापन
जानकी खर्कवाल ने महिला विंग के कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. प्रभा जोशी और अनिता नैथानी ने लोक गीत गाए। महिला विंग ने कुमाऊंनी परिधान के साथ झोड़ा और झांकी फूल फुलारी एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। ऋचा भट्ट और उनकी पुत्री निधि ने श्रीकृष्ण लीला प्रस्तुत की। संचालन डाॅ. जेवी चंद, एनएन जोशी, धर्मेंद्र चंद ने किया। अंत में देर रात लकी ड्राॅ निकाला गया।
इस मौके पर हरेला क्लब अध्यक्ष अजय गुरुरानी, सचिव एमएन जोशी, अनिल गड़कोटी, डीडी धामी, अजय देऊपा, प्रदीप देउपा, धीरेंद्र खर्कवाल, महिला विंग अध्यक्ष सुमन वर्मा, सचिव पुष्पा मुरारी, हेमा जोशी, अमित जोशी आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने बताया कि मेले से प्राप्त हुई धनराशि से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।