फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Attachment to Devbhoomi and Sanatan

Champawat News: देवभूमि और सनातन से लगाव

Fri, 04 Jul 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 04 Jul 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Attachment to Devbhoomi and Sanatan
मुंबई की मानसरोवर यात्री डॉक्टर दंपति डा. वैभव और डा. निवेदिता। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। पहले मानसरोवर यात्री दल में मुंबई के डाॅक्टर दंपती का उत्साह देखते ही बन रहा था। डेंटिस्ट डाॅ. वैभव ने कहा कि वह भले ही नई मुंबई में अपना क्लीनिक चलाते हैं, लेकिन उनका और उनकी पत्नी डाॅ. निवेदिता का मन देवभूमि में ही रमता है। वह स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन से जुड़कर देवभूमि में सेवा करते हैं और जब भी समय मिलता है यहां आते रहते हैं। सनातन में रमे दंपती ने बताया कि वह अमरनाथ यात्रा भी कर चुके हैं। हरिद्वार उनका आना जाना लगा रहता है। संवाद
विज्ञापन

जीवन में कैलाश मानसरोवर की पहली बार और शायद अंतिम यात्रा है
टनकपुर। पहले मानसरोवर यात्री दल में बुजुर्ग यात्री भी खासे उत्साहित नजर आए। इनमें 69 वर्ष के राजस्थान के राजेश नागपाल ने कहा कि यह उनकी पहली और जीवन की शायद आखिरी मानसरोवर यात्रा है। उनके परिवार के सभी सदस्य पूरे सनातन जीवन शैली में रहते हैं। पहली बार ही आवेदन किया और उनको अवसर मिल गया। उनको देवभूमि का नाम लेते ही कण कण में भगवान होने का अहसास होने लगता था और आज तो वह पावन यात्रा में निकल पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन

उत्तराखंड निवासी आईटीबीपी के आईजी संजय गुंज्याल दूसरी बार कर रहे यात्रा
टनकपुर (चंपावत)। देवभूमि उत्तराखंड से दो यात्रियों में शामिल आईटीबीपी के आईजी संजय कुमार गुंज्याल भी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बार 2016 में कैलाश मानसरोवर यात्रा की थी। उनको यात्रा में आध्यात्मिक अहसास हुआ और अब दूसरी बार यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी कैलाश मानसरोवर यात्रियों से संवाद और छात्रों से करेंगे बातचीत
टनकपुर(चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को चंपावत जिले एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम पर्यटक आवास गृह में सुबह 8:25 बजे पहुंचेंगे और 8:30 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा दल के सदस्यों से संवाद करेंगे। इसके बाद सुबह 9:10 बजे वह जनपद चंपावत के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से मुलाकात करेंगे और उनसे विद्यालयों में निर्मित खेल सुविधाओं के उपयोग पर बातचीत करेंगे। बता दें कि 2019 से कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद चल रही थी।

सुबह 9:20 बजे, मुख्यमंत्री कैलाश मानसरोवर यात्रा दल को हरी झंडी दिखाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना करेंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद, मुख्यमंत्री 9:30 बजे पर्यटक आवास गृह टीआरसी से खटीमा, उधम सिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed