फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Assistant teacher missing for three years suspended

Champawat News: तीन साल से लापता सहायक अध्यापक को निलंबित किया

Wed, 10 Apr 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Apr 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher missing for three years suspended
चंपावत। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से तीन साल से लापता एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। सहायक अध्यापक के तीन साल से लापता होने का खुलासा उस समय हुआ जब लोकसभा चुनाव को लेकर उसे मतदान अधिकारी प्रथम बनाया गया था और वह चुनाव ड्यूटी के प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाया गया। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम नवनीत पांडे के निर्देश पर आरोपी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नोडल प्रशिक्षण मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि बाराकोट विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय पांचपीपल में तैनात सहायक अध्यापक खीमेंद्र सिंह रौतेला को चुनाव के लिए मतदान अधिकारी प्रथम बनाया गया था। 19 मार्च को आयोजित प्रथम प्रशिक्षण में खीमेंद्र सिंह रौतेला के अनुपस्थित पाए जाने पर छानबीन की गई तो पता चला कि सहायक अध्यापक तो लंबे समय से स्कूल से अनुपस्थित होकर लापता है।
विज्ञापन

इस पर विभाग की ओर से उसका स्पष्टीकरण तलब करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था लेकिन शिक्षक की ओर से निर्धारित समय में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इसके बाद सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। बताते चलें कि इस मामले में उक्त शिक्षक को एक मई और छह मई 2023 को तत्कालीन उप शिक्षाधिकारी की ओर से लगातार अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया था जिसका भी उक्त शिक्षक ने विभाग को कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed