{"_id":"5c9900efbdec2213f932f445","slug":"arrangements-are-done-to-stop-animal-to-enter-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों और अन्य वन्यजीवों की दस्तक रोकने को लगाए सोलर हुटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों और अन्य वन्यजीवों की दस्तक रोकने को लगाए सोलर हुटर
Mon, 25 Mar 2019 10:17 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
बस्तिया में हाथियों की दस्तक रोकने को लगाए गए सेंसरयुक्त सोलर हुटर के पास एकत्रित ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
जंगल से लगे गांवों में हाथियों और अन्य वन्यजीवों की दस्तक रोकने के लिए वन विभाग और डब्लूएलआईआई (भारतीय वन्यजीव प्राणी संस्थान) ने गांवों में सेंसरयुक्त सोलर हुटर लगाने शुरू कर दिए हैं। गैंड़ाखाली के बाद अब डब्लूएलआईआई की टीम ने बस्तिया और ककरालीगेट में भी सोलर हुटर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
शारदा रेंज के डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत व वन दरोगा निर्मल खुल्बे ने बताया कि बस्तिया में तीन और ककरालीगेट में दो हुटर लगाए गए हैं। उनके मुताबिक ये सोलर हुटर सौर ऊर्जा से संचालित हैं और किसी भी जीव के तीस मीटर के दायरे में पहुंचते ही यह हुटर में लाइट जलने के साथ ही बजने लगता है।
विज्ञापन
हुटर की आवाज से हाथी और अन्य वन्यजीवों की गांवों में दस्तक पर अंकुश लगेगा।
इधर बस्तिया के समाजसेवी हरीश लापड़, नारायण दत्त, गंगा दत्त, अशोक राम, ईश्वरी पांडेय, हरि दत्त, अंबा दत्त आदि ने सोलर हुटर लगाने पर वन विभाग और डब्लूएलआईआई का आभार व्यक्त किया है। ब्यूरो
विज्ञापन