{"_id":"5cbb5bcdbdec22140c42d7bb","slug":"aprajita-100-million-smiles-program-in-tanakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने लिया महिलाओं को जागरूक करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने लिया महिलाओं को जागरूक करने का संकल्प
Sat, 20 Apr 2019 11:20 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 20 Apr 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की शपथ लेती टनकपुर महाविद्यालय की छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अपराजित 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजकीय महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को महिला अधिकारों की जानकारी देते हुए उन्हें महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी गई। इस मौके पर छात्राओं ने अपराजिता के संकल्प पत्र भी भरे।
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्र नेता सभासद दीपक बेलवाल ने कहा कि विकास के इस दौर में आज महिलाएं भी घर से बाहर निकल नए-नए मुकाम हासिल कर रही हैं। महिला हिंसा की घटनाएं चिंताजनक है, लेकिन महिलाएं हिंसा से तभी सुरक्षित हो सकती है जब वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी।
विज्ञापन
महिला हिंसा को लेकर कई कानून बने हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में महिलाएं इन कानूनों का सहारा नहीं ले पाती है। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी तो वे हिंसा के खिलाफ आवाज उठा सकती है। इस मौके पर 24 अधिक छात्राओं ने अपराजिता संकल्प पत्र भरकर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में रुचिता गड़कोटी, रीतू प्रजापति, लविना सिद्दीकी, योगांशी शर्मा, दिया बोहरा, खुशबू, समीक्षा शर्मा, प्रियंका सक्सेना, प्रांजल महर, आलिया, कविता जोशी, मनीषा महर, हिमांशी रौतेला, रेशमा, सुमन कुमारी, शोभना राय, शाहिन, प्रिया आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।