फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anti drug committee will conduct drug free activities in 110 schools

Champawat News: एंटी ड्रग कमेटी 110 विद्यालयों में संचालित करेगी नशामुक्त गतिविधियां

Fri, 05 Jul 2024 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Jul 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Anti drug committee will conduct drug free activities in 110 schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंपावत। जिले में नशामुक्त अभियान के तहत एंटी ड्रग कमेटी के माध्यम से विद्यालयों में विविध गतिविधियां होंगी। इसके लिए 22 जुलाई से 26 नवंबर तक जिले के 110 माध्यमिक विद्यालयों में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान तैयार किए जा रहे हैं।

शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया है कि विद्यालयों में गठित एंटी ड्रग कमेटी को सक्रिय किया जाएगा। वर्ष में चार बार विद्यालयों में एंटी ड्रग कमेटी की बैठक और काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। एंटी ड्रग कमेटी की बैठक और काउंसलिंग में बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को भी आमंत्रित कर उन्हें भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन

एंटी ड्रग कमेटी की बैठक और काउंसलिंग में नजदीकी पुलिस थाने से भी पुलिस के प्रतिनिधि और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से भी उनके प्रतिनिधि को आमंत्रित किया जाएगा, जो बच्चों, उनके माता-पिता और अभिभावकों को नशे के सेवन से समाज और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देंगे। बैठक के अलावा भी समय-समय पर विद्यालय स्तर पर बच्चों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में एंटी ड्रग कमेटी की बैठक और काउंसलिंग के लिए एक रोस्टर तैयार किया गया है। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


कोट

बाराकोट के 19, 18 लोहाघाट, 47 चंपावत और पाटी के 26 विद्यालयों में एंट्री ड्रग कमेटी का गठन किया गया है। स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार रोस्टर में परिवर्तन किया जा सकता है। - मेहरबान सिंह बिष्ट सीईओ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed