फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ANM not built to center road

एएनएम केंद्र जाने वाला रास्ता बदहाल

Fri, 13 Jan 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। 
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।  Updated Fri, 13 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
ANM not built to center road
एएनएम केंद्र के लिए नहीं बनी रोड - फोटो : अमर उजाला

श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के भिंगराड़ा के मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण उप केंद्र (एएनएम सेंटर) तक जाने वाला रास्ता बदहाल है। इसके चलते गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को टीकाकरण के लिए यहां पहुंचने में असुविधा हो रही है। कई बार मांग करने के बावजूद यह रास्ता ठीक नहीं हो सका है।

विज्ञापन


श्रीरीठा साहिब के एएनएम केंद्र में करीब तीन साल से ताला लटका है। ऐसे में लधिया घाटी के दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों के लिए भिंगराड़ा का ये उप केंद्र खासा मददगार है। एएनएम गंगोत्री धामी ने बताया कि यहां हर माह करीब 200 महिलाएं और शिशु टीकाकरण के लिए आते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधी दूसरी जानकारियों के लिए भी लोग यहां पहुंचते हैं, मगर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले केंद्र तक पहुंचने के लिए कायदे का रास्ता नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि एएएनम केंद्र तक पहुंचने के लिए करीब एक किमी पैदल रास्ता है, लेकिन इसका ज्यादातर हिस्सा झाड़ियों से पटा होने के साथ ही कच्चा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जोखिमभरे मार्ग से गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को एहतियात के साथ गुजरना पड़ता है। पैरा लीगल वालंटियर उमेश भट्ट, रमेश भट्ट, दिनेश भट्ट, कृष्ण भट्ट, धर्मानंद आदि का कहना है कि इस रास्ते को सीसी मार्ग में बदलने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। चुनाव बाद इसे मुद्दे को फिर से उठाया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed