फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Angry hostel students did not eat food due to substandard food

घटिया खाने से भड़के छात्रावास के छात्रों ने नहीं किया भोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Angry hostel students did not eat food due to substandard food
छात्र अमित कुमार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। लोहाघाट के डॉ. बीआर अंबेडकर छात्रावास में घटिया भोजन मिलने से छात्र भड़क गए। मंगलवार को 13 किलोमीटर दूर चंपावत कलक्ट्रेट पहुंचकर छात्रों ने प्रदर्शन कर गुणवत्तायुक्त भोजन देने की मांग उठाई। छात्रों ने कहा कि रविवार रात बैगन की सब्जी में कीड़े मिलने की शिकायत के बावजूद खाने में सुधार नहीं किया गया। इसके विरोध में रविवार रात से भूख हड़ताल शुरू कर दी। छात्रों ने भोजन व्यवस्था के लिए अधिकृत ठेकेदार को बदलने और खाने में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बाद में समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के समझाने पर मंगलवार शाम छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन

छात्रावास के छात्रों ने साथी विनोद कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को यहां प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर भोजन और छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। छात्रों ने खाने की गुणवत्ता के घटिया होने के अलावा सफाई की कमी और रविवार रात में सब्जी में कीड़े मिलने की बात कही। कहा कि विरोध में वे रविवार रात से ही भूख हड़ताल पर हैं। अभिषेक, संजय कुमार सहित कई छात्रों ने खाने की गुणवत्ता के अलावा भोजन ठेकेदार के व्यवहार पर भी अंगुली उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में रोहित कुमार, राजीव, चंद्रशेखर, अशोक कुमार, संजय कुमार, अभिषेक कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, रवि शंकर आदि शामिल थे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने व्यवस्था में सुधार के लिए निदेशालय में बात करने का भरोसा दिया। बाद में मंगलवार शाम को अधिकारियों के समझाने पर छात्रों ने भूख हड़ताल तोड़ दी। पिछले तीन साल में छात्रों का भोजन की व्यवस्था को लेकर यह तीसरा प्रदर्शन है। इधर, मामले में छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक एडीओ एमडी भट्ट का कहना है कि रविवार रात खाने में कीड़े की शिकायत पर दोबारा भोजन तैयार कराया गया लेकिन अधिकतर छात्रों ने भोजन नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की खुराक के लिए छात्रावास के पास नहीं है बजट
चंपावत। सामान्य रूप से 18 साल के एक युवा को एक दिन में 2400 कैलोरी चाहिए। इसके लिए दो वक्त का भोजन, एक समय के नाश्ते के अलावा दो समय की चाय के लिए कम से कम 150 रुपये चाहिए लेकिन लोहाघाट के छात्रावास में इसके लिए सिर्फ 69 रुपये का बजट है और भोजन की गुणवत्ता को लेकर विवाद का मुख्य कारण भी खाने के बजट का कम होना है।
उत्तर प्रदेश के दौर में वर्ष 1994 में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत बने लोहाघाट के डॉ. बीआर अंबेडकर छात्रावास में अनुसूचित जाति के छात्रों को निशुल्क भोजन और आवास की व्यवस्था है। मुख्य रूप से डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को इसमें दाखिला मिलता है। 48 की क्षमता वाले इस छात्रावास में फिलहाल 46 छात्र हैं।
छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक एडीओ एमडी भट्ट कहते हैं कि भोजन की वर्तमान दरें वर्ष 2012 से हैं। प्रति छात्र प्रतिदिन 69 रुपये में खाना दिया जाता है। भोजन के अलावा सफाई और अन्य दिक्कतों को भी छात्र उठाते रहे हैं। खानपान की खामी के अलावा छात्रावास में कुछ अन्य दिक्कतों को भी छात्र उजागर करते हैं। पदों की कमी से लेकर पुस्तकालय में पुस्तकों की कमी तक कई समस्याएं भी हैं। वार्डन का ही पद खाली नहीं है बल्कि चतुर्थ श्रेणी के चार कर्मियों के सापेक्ष दो से ही काम चल रहा है। पर्यावरण मित्र के नहीं होने से भी समस्या बढ़ रही है। संवाद
डॉ. बीआर अंबेडकर छात्रावास में असुविधाओं का अंबार है। मजबूरी की वजह से यहां रहते हैं। न कायदे का खाना है न सफाई और न ही अन्य व्यवस्थाएं।
- दीपक कुमार, छात्र।
छात्रावास में खाने से लेकर पढ़ाई तक के लिए अनुकूल हालात नहीं है। पुस्तकालय खोलने के बावजूद पुस्तकों की कमी के साथ स्वच्छता की भी अनदेखी होती है।
- अमित कुमार, छात्र।
छात्रावास में प्रति छात्र बजट बढ़ाने के लिए कई बार निदेशालय को पत्र भेजा गया है। फिलहाल 69 रुपये प्रति छात्र प्रतिदिन के आधार पर भोजन की व्यवस्था है। कम राशि होने से भोजन के लिए ठेकेदार भी नहीं आते हैं। मंगलवार को छात्रों की आपत्ति के बाद वर्तमान ठेकेदार को हटाते हुए राजीव नवोदय स्कूल के ठेकेदार के जरिए भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। साथ ही छात्रों को भूख हड़ताल खत्म कर भोजन के लिए सहमत कर लिया गया है। छात्रों की मांग पर पुस्तकालय के लिए भी नई पुस्तकों की व्यवस्था की जा रही है।

- आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।

छात्र दीपक कुमार।

छात्र दीपक कुमार।- फोटो : CHAMPAWAT

लोहाघाट के डॉ. बीआर अंबेडकर छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता की मांग को लेकर चंपावत कलक्ट्रेट में प

लोहाघाट के डॉ. बीआर अंबेडकर छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता की मांग को लेकर चंपावत कलक्ट्रेट में प- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed