फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anger among villagers due to the poor condition of Khalgarha-Dhorja motor road

Champawat News: खालगढ़ा-ढोरजा मोटर मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में रोष

Fri, 28 Jun 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to the poor condition of Khalgarha-Dhorja motor road
चंपावत। जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत खालगढ़ा-ढोरजा मोटर मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग में डामरीकरण नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतें पेश आ रही है। इस संबंध में ढोरजा के सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह, गुमान सिंह आदि की ओर से डीएम को ज्ञापन भेजकर मोटर मार्ग में डामरीकरण किए जाने की मांग उठाई है। कहा गया है कि लोनिवि की ओर से करीब 16 साल पहले खालगढ़ा-ढोरजा मोटर मार्ग का निर्माण किया गया था। करीब चार किमी लंबाई की सड़क में शुरूआत में एक किमी में डामरीकरण किया गया था, जो अब पूरी तरह से उखड़ गया है। ज्ञापन में जिला योजना या राज्य योजना से मोटर मार्ग में डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed