फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anger among villagers due to the bad condition of Galchaura-Chauradhek road

Champawat News: गलचौड़ा-चौड़ाढेक सड़क की बदहाली से ग्रामीणों में रोष

Fri, 04 Jul 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 04 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Anger among villagers due to the bad condition of Galchaura-Chauradhek road
लोहाघाट में गलचौड़ा-चौड़ढेक मोटर मार्ग में घटिया गुणवत्ता के चलते क्षतिग्रस्त होने लगी एक माह प
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट में गलचौड़ा-चौड़ाढेक मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। करीब एक माह पूर्व बनी सड़क की सुरक्षा दीवारें जगह-जगह टूटने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण का कार्य न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव पांडेय, विनोद पुजारी, सुमित पुजारी, त्रिलोचन, कमल पुजारी, आशीष पुजारी और अंकित डुंगरिया आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर कई स्थानों पर स्क्रबर खोदकर खुले छोड़ दिए गए हैं, इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कृषि विज्ञान केंद्र से चौड़ाढेक तक पांच किमी लंबे मार्ग पर पीएमजीएसवाई चंपावत की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग से हाल में बनाई गई दीवारें भी ढहने लगी हैं।
विज्ञापन

सड़क पर खुले स्क्रबर और क्षतिग्रस्त दीवारें पैदल यात्रियों और वाहनों के लिए खतरा बन गई हैं। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई और जिला प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत और खुले स्क्रबर ठीक कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गलचौड़ा-चौड़ाढेक मोटर मार्ग का निरीक्षण किया गया है। क्षतिग्रस्त दीवारों को ठीक कराया जा रहा है। स्क्रबर निर्माण का काम प्रगति पर है। बारिश के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। शीघ्र ही मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा। - चंदन भारद्वाज, सहायक अभियंता, पीएमजीएसवाई, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed