फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Anganwadi workers furious due to the announcement of increasing honorarium of only five hundred rupees

महज पांच सौ रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा से भड़की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers furious due to the announcement of increasing honorarium of only five hundred rupees
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। राज्य सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाए जाने का वायदा किए जाने के बाद महज पांच सौ रुपये मानदेय बढ़ाने की घोषणा से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भड़क गई हैं। उन्होंने विरोध में शनिवार को 16वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना देकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि वह काम के बदले सम्मानजनक मानदेय के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उनकी अनसुनी की जा रही है। उन्होंने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। शनिवार को विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुमन बिष्ट, गीता जोशी, हीरा जोशी, दुर्गा जोशी, विनीता जोशी, सुनीता पांडेय, विमला पनेरू, पुष्पा खर्कवाल, तुलसी सेठी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन

लोहाघाट में भी मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन प्रदर्शन जारी है। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाजी की। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। तहसील परिसर में संगठन की ब्लाक अध्यक्ष शर्मिला बोहरा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस मौके पर विमला देवी, देवकी, बबीता, आशा, मीरा, हीरा, खीमा, गीता, लक्ष्मी, नारायणी, गंगा, चंद्रा, बसंती, कमला आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed