फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   An officer and 12 soldiers of Champawat were martyred in the war with Pakistan.

Champawat News: पाक के साथ हुए युद्ध में चंपावत के एक आफिसर और 12 जवानों ने दी थी शहादत

Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
An officer and 12 soldiers of Champawat were martyred in the war with Pakistan.
कै.उमेद सिंह महरा, 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद। फाइल फोटो
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट, पाटी, बाराकोट और चंपावत के कई ऐसे वीर जवान हैं जिन्होंने सन 1971 में पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में अपने अदम्य साहस का परिचय देकर दुश्मनों के छक्के छुडा दिए।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कै. आरएस देव ने बताया कि 1971 में पाकिस्तान से हुए युद्ध में भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाकर दुश्मन सेना को रौंद दिया था। कै. देव ने बताया कि इस युद्ध में चंपावत जिले के एक आफिसर और 12 जवानों ने अपनी शहादत दी। उन्होंने बताया कि शहीदों में जनकांडे के कै.उमेद सिंह माहरा, मल्लाकोट के मान सिंह, चामी के जोध सिंह, कलीगांव के प्रताप सिंह, छंदा रेगडू के शिवराज सिंह, कमेला के केशव दत्त, मेदी ढेक के गंगा सिंह, बुंगली के हरी चंद, बस्ती के रेवाधर, कमेला के ज्वाला दत्त, सौंज के केदार दत्त, मुडियानी के प्रहलाद सिंह, रमेला के हयात सिंह शामिल हैं। कै.देव ने बताया कि युद्ध में अदम्य शौर्य और साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए जनकांडे निवासी कै. शहीद उमेद सिंह माहरा को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बाक्स
धूमधाम से मनाय जाएगा विजय दिवस
लोहाघाट (चंपावत)। जिला पूर्व सैनिक लीग की ओर से नगर में विजय दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। लीग के अध्यक्ष कै.राजेंद्र सिंह देव ने बताया कि सुबह 10.30 बजे शीतलामाता मंदिर स्थित शहीद स्मारक में झंडा रोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। उसके बाद अमर जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद रैली निकाली जाएगी। सैनिक विश्रामगृह में वीर नारियों और योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed