{"_id":"6686ea292badee51120b6f28","slug":"allegation-of-ignoring-the-interests-of-villagers-in-road-construction-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-103592-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सड़क निर्माण में ग्रामीणों के हितों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सड़क निर्माण में ग्रामीणों के हितों की अनदेखी का आरोप
Fri, 05 Jul 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तलियाबांज गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर लोनिवि पर सड़क की गलत सर्वे करने का आरोप लगाया है। सड़क को तलियाबांज प्राथमिक स्कूल से पैदल रास्ते होकर मथियाबांज छीड़ा का चयन कर स्वीकृत करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को समाजसेवी शंकर जोशी, वन पंचायत तलियाबांज के सरपंच मथुरा दत्त जोशी आदि के साथ अनेक ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि ग्राम तलियाबांज में लोनिवि की नैक्यूड़ा छिड़ा रोड पैमाइश कर स्वीकृति दिलाने की बात की जा रही है। आरोप लगाया कि यह ग्रामीणों के हित को नजरअंदाज किया जा रहा है। कुछ परिवारों को देखा जा रहा है। प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उमा स्कूल, करीब 70-80 परिवारों के हित को अनदेखा किया जा रहा है। उक्त सड़क कटिंग में मलबा सीधे ग्रामीणों के घरों में गिरेगा। बांज के पेड़ बर्बाद हो जाएंगे। तलियाबांज, गैर जारमथै, गुगडानी, पल्या, हैडाधार के ग्रामीणों को नुकसान होगा। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उमाशंकर भट्ट, तुलसी जोशी, रघुवर सिंह, हरीश चंद्र जोशी, नारायण सिंह चौहान, प्रेम राम समेत अनेक ग्रामीण शामिल हैं।