{"_id":"660d91bc2b0e9fef530c98cd","slug":"air-ambulance-facility-will-be-available-in-case-of-election-personnel-falling-ill-champawat-news-c-8-1-hld1026-336316-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चुनाव में लगे कार्मिकों के बीमार होेने पर मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चुनाव में लगे कार्मिकों के बीमार होेने पर मिलेगी एयर एंबुलेंस की सुविधा
Wed, 03 Apr 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के दौरान गंभीर रूप से बीमार होने वाले कार्मिकों को तत्काल और बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराई जाएगी। चुनाव पार्टियों के मतदान केंद्रों पर रवाना होने से मतदान कराकर वापस मुख्यालय लौटने तक यदि किसी मतदान कार्मिक की तबीयत बिगड़ती है तो उसे तत्काल एयर एंबुलेंस से एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर पहुंचाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मतदान केंद्रों में बीपी, शुगर, डायरिया, घुटनों में दर्द सहित अन्य बीमारियों से संबंधित जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। संबंधित मतदान केंद्र की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की मांग पर अन्य दवाएं, ओआरएस पैकेट आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिले की लोहाघाट और चंपावत विधानसभा क्षेत्र के कुल 344 मतदान केंद्रों के लिए 400 मेडिकल किट तैयार की गई हैंं।
विज्ञापन
इसके अलावा बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कराने के लिए घर-घर जाने वाली 60 पोलिंग पार्टियों के लिए भी मेडिकल किट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान गंभीर रूप से बीमार होने वाले कर्मियों को एयर लिफ्ट कर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज अथवा ऋषिकेश एम्स में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन