{"_id":"58ac65594f1c1b5354b24118","slug":"after-clearance-of-the-election-commission-began-preparing-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":" निर्वाचन आयोग की हरी झंडी के बाद मेले की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन आयोग की हरी झंडी के बाद मेले की तैयारी शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां पूर्णागिरि धाम का मेला इस साल 14 मार्च से शुरू होगा। 94 दिनों तक चलने वाले जिला पंचायत संचालित मेले का समापन 15 जून को किया जाएगा। निर्वाचन आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार से मेले की व्यवस्थाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टनकपुर के उप जिला मजिस्ट्रेट मेला मजिस्ट्रेट होंगे। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर एक हफ्ते के भीतर प्रशासन बैठक करेगा।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने से जिलाधिकारी डा.अहमद इकबाल ने मेले की व्यवस्थाओं के लिए जरूरी कदम उठाने को निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी। हरी झंडी मिलने के बाद अब मेले की तैयारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी राजेश कुमार ने मंगलवार को मां पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में बिजली व्यवस्था, अस्थायी टिन शेड निर्माण, इंटरकॉम, मुंडन संस्कार कार्य के लिए ठेके आदि की तिथि तय कर दी है। बताया कि बिजली आदि की निविदा 27 फरवरी को और मुंडन संस्कार के लिए ठेका 28 फरवरी को जिला पंचायत परिसर में किया जाएगा।
डीएम डा.इकबाल ने बताया कि मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक सप्ताह के भीतर जिला पंचायत और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। कहा कि मेले में श्रद्धालुओं को सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।