फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   After being bitten, the tailor kept the snake in a box and took it to the hospital.

Champawat News: डसने के बाद डिब्बे में बंद कर सांप को अस्पताल लेकर पहुंच गया टेलर

Thu, 03 Jul 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 03 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
After being bitten, the tailor kept the snake in a box and took it to the hospital.
लोहाघाट (चंपावत)। एक दर्जी को रात में सांप ने डंस लिया लेकिन दर्जी ने हिम्मत नहीं हारी और सांप को डिब्बे में बंद किया और उसे लेकर उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंच गया। यह देख अस्पताल का स्टाफ चौंक गया। अस्पताल में तत्काल इलाज मिलने से दर्जी की हालत अब ठीक है। इधर अस्पताल में सांप और घायल को देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोहाघाट के सुंई पऊ के छमनियां तोक में खटीमा नगला तराई निवासी संजय ढाली (45) सिलाई का काम करता है। बुधवार देर रात सांप ने उसके पैर में डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। दर्जी ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। आननफानन एनयूजे संगठन के कोषाध्यक्ष गौरी शंकर पंत और भूपेंद्र दर्जी को लेकर उपजिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचे। अस्पताल आते वक्त दर्जी अपने साथ डिब्बे में बंद सांप को भी ले आया ताकि चिकित्सक उसकी पहचान कर उसका उपचार कर सकें।
विज्ञापन

उपजिला अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि घायल को आवश्यक उपचार दिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि सांप के काटने की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed