{"_id":"5ef47ac18ebc3e42af3d37f1","slug":"advocates-agitate-due-to-not-to-entry-without-e-pass162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत परिसर में प्रवेश के लिए ई पास लागू करने पर वकील गुस्साए, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत परिसर में प्रवेश के लिए ई पास लागू करने पर वकील गुस्साए, किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चंपावत अदालत परिसर के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन करते आधिवक्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। ई-पास के बगैर अदालत में प्रवेश नहीं करने देने से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। गुस्साए वकीलों ने बार संघ के जिलाध्यक्ष रामसिंह बिष्ट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को अदालत परिसर के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का कहना है कि कोर्ट परिसर में प्रवेश के लिए वकीलों से ई-पास मांगा जा रहा है, जबकि दूसरे विभागों के अधिकारी-कार्मिकों को बगैर ई-पास के आने दिया जा रहा है। ई-पास के लिए आवेदन करने के बाद भी समय पर पास नहीं मिल पा रहा है।
वकीलों का आरोप है कि अदालती परिसर के प्रवेश द्वार पर भी कोरोना जांच की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है। बार संघ ने परिसर के बाहर सैनिटाइजर का उचित प्रबंध करने की मांग की है। बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट का कहना है कि हाईकोर्ट ने भी पास नहीं होने पर शिथिलता देने की सलाह दी है। संगठन ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक प्रदर्शन में राजेश रैंसवाल, हरीश उप्रेती, गिरीश राय, भास्कर मुरारी, पवन ज्योति मनराल, विद्याधर जोशी, सुरेश जोशी, गुणानंद थ्वाल, दीपक जोशी, प्रेम सिंह अधिकारी, मनोज राय, पूजा अधिकारी, मनीष उप्रेती, नरेश ढेक आदि मौजूद थे।
इधर, कोर्ट प्रशासन ने आरोपों को खारिज किया है। कहा सब कुछ नियमों के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन