{"_id":"689cc2f77bab2c5c4805eb99","slug":"administration-on-alert-in-view-of-heavy-rain-forecast-champawat-news-c-229-1-shld1007-127894-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भारी बारिश के पुर्वानुमान के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भारी बारिश के पुर्वानुमान के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट
Wed, 13 Aug 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:23 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में दो दिन तक भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राजस्व टीम भी मुस्तैद रही। एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि अलर्ट अवधि में पूरी सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार के साथ ही बृहस्पतिवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 15 से 17 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश यलो अलर्ट बताया गया हे। इसके लिए विभागीय अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई और पीआईयू ठूलीगाड़ मार्ग बाधित होने की दशा में सावधानी बरतते हुए तत्काल मोटर मार्ग खुलवाना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदाकाल में अधिकारी और कर्मचारी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रखेंगे। संवाद
विज्ञापन