{"_id":"694d6a9ec49f83302e05d804","slug":"administration-alert-to-protect-patients-from-cold-during-cold-wave-champawat-news-c-229-1-cpt1009-133410-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शीत लहर में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शीत लहर में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन अलर्ट
Thu, 25 Dec 2025 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीज का हाल जानते डीएम। स्रोत- सूचना
चंपावत। शीत लहर के बीच डीएम मनीष कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। बुधवार देर शाम जिला चिकित्सालय चंपावत का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं देखा और मरीजों को बेहतर इलाज के साथ ठंड से बचाव के लिए कड़े निर्देश दिए। डीएम ने आपातकालीन कक्ष, जनरल वार्ड, महिला वार्ड और नर्सिंग स्टाफ कक्ष सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। वार्डों में भर्ती मरीजों से बात कर उनका हाल जाना। डीएम ने रात्रिकालीन ड्यूटी की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रात में मरीजों और अटेंडेंट्स के लिए पर्याप्त हीटर और कंबल उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही रात में आने वाले मरीजों के अटेंडेंट्स के ठहरने के लिए सुरक्षित स्थान भी सुनिश्चित किया जाए। वहां पीएमएस डॉ. एमएस ह्यांकी समेत अस्पताल का चिकित्सकीय और प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन