फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ADM inpected government offices

एडीएम ने कार्यालयों का निरीक्षण किया

Mon, 01 May 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 01 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
डीएम डॉ. अहमद इकबाल के निर्देश पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने सोमवार को जिले के 11 कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 अधिकारी और कर्मचारी नदारद पाए गए।
विज्ञापन


एडीएम ने बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अनुसेवक कैलाश चंद्र चौबे, डीपीआरओ कार्यालय में प्रभारी अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी और अनुसेवक नवीन चंद्र गुरूरानी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में कृष्णानंद सुतेड़ी व भूपाल राम, सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में सहायक निबंधक, सहायक निरीक्षक नीरज कुमार, राजकीय पर्यवेक्षक महिपाल सिंह बिष्ट तथा होशियार सिंह कार्की और पंचस्थानी चुनावालय में कनिष्ठ सहायक जयराम अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, बचत कार्यालय, जिला विकास अधिकारी कार्यालय, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा है कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों, कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी गई थी, परंतु आज के निरीक्षण में भी अधिकारी कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका एक दिन का वेतन काटे जाने की संस्तुत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई कार्यालयों में भ्रमण एवं आकस्मिक अवकाश पंजिका प्रस्तुत न किए जाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed