फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused of giving victory certificate to defeated BDC member

Champawat News: हारे हुए बीडीसी सदस्य को जीत का प्रमाणपत्र देने का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 02 Aug 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of giving victory certificate to defeated BDC member
बनबसा। भजनपुर बीडीसी सदस्य पद पर जीत का प्रमाणपत्र दूसरे नंबर पर रहे मोहन राम को देने का आरोप लगा है। प्रत्याशी नीतू कोहली का आरोप है कि उन्हें 509 मत मिले थे जबकि मोहन राम को 504 मत मिले। सभी प्रत्याशियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और मतगणना में लगे लोगों ने उन्हें अपना प्रमाणपत्र लेने के लिए बाहर इंतजार करने को कहा था। तीन घंटे इंतजार के बाद वह मतगणना कक्ष में गईं और जीत का प्रमाणपत्र मांगने लगीं तो उन्होंने हारे हुए प्रत्याशी मोहन को जीत का प्रमाणपत्र दे दिया। आरओ डी कुमार ने बताया कि परिणाम परिशिष्ट पांच से बनाया गया है। जीते हुए प्रत्याशी को ही प्रमाणपत्र दिया गया है। कहा कि वह परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं तो अपील कर सकते हैं। प्रत्येक विजयी और हारे प्रत्याशी के जीत की जानकारी वेबसाइट पर डाली गई है इसमें नीतू कोहली को 498, मोहन राम को 504, रविंद्र कुमार को 338, रवि कुमार को 266 मत मिलना अंकित है। इधर कांग्रेस प्रदेश सचिव विमला सजवान और इंटक के प्रदेश सचिव बिनोद उप्रेती ने भी परिणाम को लेकर सवाल उठाए हैं। यहां मनोहर राम, राम चंद्र, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed