फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused of fraud worth lakhs arrested from Tehri

Champawat News: लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी टिहरी से गिरफ्तार

Fri, 22 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 22 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraud worth lakhs arrested from Tehri
टनकपुर (चंपावत)। लोगों के लाखों की धोखाधड़ी कर फरार हुए चिटफंड कंपनी दिव्यांश निधि लिमिटेड के संचालक आरोपी को पुलिस ने उसके मूल गांव चंबा टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चार माह पूर्व टनकपुर कोतवाली में धोखाधड़ी का केस दर्ज है। मामले में वांछित पांच आरोपी किसी अन्य अपराध में पहले से ही जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

बता दें कि रांझावाला रायपुर आदर्श कालोनी नं. छह देहरादून निवासी जितेंद्र सिंह पंवार पुत्र भरत सिंह और अन्य ने टनकपुर में दिव्यांश निधि लिमिटेड चिटफंड कंपनी खोली थी। जिसमें लोगों से खाते, आरडी और एफडी खुलवाकर लाखों रुपये जमा कराए गए थे, लेकिन बाद में ग्राहकों के रुपये लौटाए बगैर कंपनी बंद कर फरार हो गए। मामले में कार्की फार्म टनकपुर निवासी कंपनी के ग्राहक जीवन सिंह पुत्र गंगा की तहरीर पर पुलिस चार माह पूर्व गत 28 जून को कंपनी के संचालकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 409/420, 03 यूपीआईडी
विज्ञापन

अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि मामले के वांछित आरोपी जितेंद्र सिंह पंवार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर टिहरी गढ़वाल भेजी गई थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी को उसके मूल गांव खरणगांव तोक, जैंतवाड़ी, पोस्ट कुमलटा, तहसील धनौड़ी थाना चंबा टिहरी गढ़वाल से गिरफ्तार कर लाया गया है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खाते की जांच में उसके द्वारा 25 लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी में लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 22 टीएनपी
इनसेट
-मामले में ये पांच वांछित आरोपी पहले से जेल में हैं बंद
दिव्यांश निधि लिमिटेड कंपनी खोलकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी के मामले में वांछित भुनार डंगूथा देहरादून निवासी सरदार सिंह रावत पुत्र हरक सिंह रावत, बिहरीगढ़ छुटमलपुर जिला सहारनपुर निवासी मांगे राम पुत्र राजकुमार, बिहारीगढ़ सहारनपुर निवासी बाबू राम राणा पुत्र ज्ञान सिंह, गुलाबगढ़ थाना मांजरा जिला सिरमौर हिमाचल निवासी सरवर अली पुत्र लतीफ मोहम्मद और लक्ष्मीपुर बटोरीवाला थाना विकासनगर देहरादून निवासी बृजपाल पवार पुत्र धरम सिंह पहले से ही अन्य अपराध में देहरादून कारागार में बंद हैं।
इनसेट
-पुलिस टीम में ये थे शामिल
पुलिस टीम में एसएसआई बीएस विष्ट, एसआई जितेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल देवराज सिंह, विक्रम सिंह, विनोद जोशी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed