फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accusation of indecency on teacher

शिक्षक पर अभद्रता का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Accusation of indecency on teacher
क्षेत्र के एक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता पर अभिभावकों ने छात्राओं के साथ अभद्रता एवं अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानाचार्य से शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और हटाने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर आरोपी शिक्षक को नहीं हटाया गया तो 11 नवंबर के बाद वे छात्राओं को स्कूल भेजना बंद कर देंगे।
विज्ञापन

सोमवार को छात्राओं के अभिभावक कॉलेज पहुंचे। उन्होंने राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता छात्राओं से अभद्रता और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। बेटियां पहले तो चुप रहीं लेकिन उसकी हरकत बढ़ने लगीं तो उन्होंने अपने माता-पिता को शिक्षक की हरकतों के बारे में बताया। कहा आरोपी शिक्षक के रहते उनकी बेटियां सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे हटाया नहीं गया तो वे अर्द्धवार्षिक परीक्षा खत्म होते ही 11 नवंबर के बाद अपनी बेटियों को स्कूल भेजना बंद कर देंगे। प्रधानाचार्य ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में धूरा के ग्राम प्रधान कमल किशोर, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, जौल के ग्राम प्रधान दीपक राम, राम दत्त तिवारी, पूरन तिवारी, हरेंद्र सिंह बोहरा, राजेंद्र सिंह आदि शामल हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई मैसेंजर की अश्लील चैटिंग
आरोपी शिक्षक द्वारा एक छात्रा के साथ मैसेंजर पर की गई अश्लील चैटिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। शिक्षक लंबे समय से छात्रा के साथ अश्लील चैटिंग कर रहा है।

शिक्षक ने आरोपों को निराधार बताया
शिक्षक का कहना है कि बगैर किसी प्रमाण के झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने किसी छात्रा के साथ कोई अश्लील हरकत नहीं की है। एक छात्रा के साथ मैसेंजर पर हुई चैटिंग की शुरूआत खुद छात्रा ने की है। उनके पास इसके प्रमाण भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed