फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A young man returning from a wedding died after falling from a hill.

Champawat News: शादी से लौट रहे युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत

Wed, 24 Apr 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from a wedding died after falling from a hill.
चंपावत। जिले के दूरस्थ दुधौरी ग्राम पंचायत में पहाड़ी से नदी में गिरकर मौत हो गई। बुड़म का रहने वाला उक्त व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर शादी में आया था। घटना से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बुड़म से रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने के लिए अर्जुन सिंह (40) पुत्र पान सिंह दुधौरी गांव आया था। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि बुधवार को अपने गांव बुड़म जाते वक्त अर्जुन का पहाड़ी से पांव फिसल गया और वह लधिया नदी में गिर गया। मौके पर ही अर्जुन की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अर्जुन सिंह के चार बच्चे हैं। चल्थी पुलिस चौकी के प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भेज दिया है। चंपावत जिले में हादसों में जान जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सड़क दुर्घटना, पहाड़ी से गिरने या डूबने से इस साल जिले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed