{"_id":"69273c27b39d98961e0de961","slug":"a-woman-who-went-to-collect-grass-in-the-forest-died-after-slipping-champawat-news-c-229-1-shld1026-132343-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: घास लेने जंगल गई महिला की पैर फिसलने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: घास लेने जंगल गई महिला की पैर फिसलने से मौत
Wed, 26 Nov 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
किरन देवी फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
रीठासाहिब (चंपावत)। ग्राम पंचायत धरसौ में घास लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई जबकि दूसरी उसे बचाने के प्रयास में घायल हो गई। महिला की मौत से क्षेत्र में माहौल गमगीन है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह धरसौ निवासी किरन देवी (35) पत्नी कुशल राम अपनी ननद बबीता देवी के साथ घास लेने जंगल गई थी। इस दौरान दोनों बात करते हुए जा रहे थे, अचानक किरन का पैर फिसल गया और वह नीचे खाई में जा गिरी। उसे बचाने के प्रयास में ननद भी चोटिल हो गई। जानकारी होने पर लोग घायल महिला को लेने जंगल पहुंचे लेकिन तब तक किरन देवी दम तोड़ चुकी थी। गांव लगाकर स्थानीय घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। मृतका का दो साल का एक बच्चा है। उसके पति ग्राम प्रहरी हैं। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। संवाद