फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A woman who went to collect fodder was killed by a wild animal

Champawat News: चारा लेने गई महिला को वन्यजीव ने मार डाला

Wed, 26 Mar 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 26 Mar 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to collect fodder was killed by a wild animal
बिरमा देवी- फाइल फोटो
बनबसा (चंपावत)। चारा लेने के लिए जंगल गई बनबसा के सुदूरवर्ती मझगांव की महिला को जंगली जानवर ने मार डाला। उससे साथ गईं महिलाएं इस वन्य जीव को नहीं देख पाईं, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि किस वन्यजीव के हमले में महिला की जान गई है। उसका शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी दूर क्षत-विक्षत हालत में मिला है। सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। विभागीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

मझगांव निवासी बिरमा देवी (50) पत्नी उदय चंद बुधवार सुबह चारा लेने अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थी। सभी कुछ-कुछ दूरी पर चारा काट रहीं थीं। करीब 11 बजे महिलाओं ने बिरमा देवी के चीखने की आवाज सुनी तो सभी उसकी तरफ शोर मचाती हुईं दौड़ीं। उन्होंने देखा कि कोई जानवर बिरमा देवी को घसीट रहा है। अधिक दूरी होने के कारण वे स्पष्ट नहीं देख पाईं। बाद में घटनास्थल से करीब डेढ़ किमी दूर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। प्रशासक दीपक प्रकाश चंद की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने भी बताया कि महिला की जान किस जानवर के हमले में गई है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असल वजह पता चल सकेगी। घटना से मझगांव, देवीपुरा और गुदमी में शोक की लहर के साथ ही ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

प्रथम दृष्टया महिला की मौत किसी जंगली जानवर के हमले में होने का अंदेशा है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। वन विभाग के नियमों के तहत परिजनों को तत्काल राहत राशि और उचित मुआवजा दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। - संचिता, एसडीओ तराई पूर्वी वन प्रभाग खटीमा

मजदूरी करता है पति
जंगली जानवर के हमले में जान गंवाने वाली बिरमा देवी का पति उदय चंद मेहनत-मजदूरी करता है। उनकी एक ही बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है।
गांव में दिखाई दे रहा तेंदुआ

ग्रामीणों ने बताया कि मझगांव, देवीपुरा, गुदमी, लटाखल्ला, भैंसाझाला, बमनपुरी, चंदनी, फागपुर, सेना छावनी और एनएचपीसी के आसपास आए दिन तेंदुए की गतिविधि देखी जा रही है। इससे उनके लिए दिन में भी घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।

जंगली जानवर के हमले से बनबसा में दूसरी मौत
बनबसा में जंगली जानवर के हमले में मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व 23 मई 2024 को हुड्डी नदी किनारे एक महिला को तेंदुए ने मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed