फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A procession was taken out on the arrival of the banana tree in champawat

चंपावत: कदली वृक्ष के आगमन पर निकली शोभायात्रा, मां के जयकारों की गूंज; मंदिर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं

Sat, 19 Sep 2026 03:51 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: Heera Updated Sat, 19 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

चंपावत जिला मुख्यालय के प्राचीन बालेश्वर मंदिर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आयोजन जारी है। शनिवार सुबह कदली वृक्ष के आगमन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

विज्ञापन
A procession was taken out on the arrival of the banana tree in champawat
चंपावत में मां नंदा सुनंदा महोत्सव में कदली वृक्ष लेकर आते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिला मुख्यालय के प्राचीन बालेश्वर मंदिर में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का आयोजन जारी है। शनिवार सुबह कदली वृक्ष के आगमन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन

कदली वृक्ष को बालेश्वर मंदिर परिसर में लाने के बाद उससे मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। नंदाष्टमी और राधाष्टमी पर्व के अवसर पर पूरे दिन मंदिर में वैदिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।

विज्ञापन

कदली वृक्ष आगमन के अवसर पर मंदिर में पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा के मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान नारायण दत्त गड़कोटी, निर्मल पुनेठा और प्रकाश चौधरी के हाथों श्रीगणेश पूजन, वास्तु पूजन, नवग्रह पूजन और मां नंदा-सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा समेत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व महोत्सव समिति अध्यक्ष बहादुर फर्त्याल, महोत्सव समिति उपाध्यक्ष विकास साह, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, व्यापारी मयूख चौधरी, हेमंत वर्मा, नरेश जोशी और नितिन साह आदि मौजूद रहे। इधर दोपहर को मंदिर परिसर में महोत्सव के दौरान सुलेख और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed